स्वीप टीम ने मतदाता सत्यापन के लिए किया जागरूक
बागेश्वर, जून 17 -- गरुड़। स्वीप टीम ने निर्वाचन संबंधी पोस्टर वितरित कर मतदाताओं को जागरूक किया। टीम ने लोगों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचक नामावली में अपने नाम के सत्यापन की अपील की। ब्लॉक समन्वयक उमेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने लौबाज और द्योरड़ा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समय पर नाम सत्यापन के लिए प्रेरित किया। लोगों को पोस्टरों के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी दी गई। अभियान में एडवोकेट जेसी आर्या, कैलाश खुल्बे, अनिल पांडे, बहादुर कोरंगा, चंदन भंडारी, शंकर कोरंगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 09 जामताड़ा विस क्षेत्र के लिटरेसी क्लब के मतदाताओं प्री एसआईआर के तहत मैपिंग को लेकर किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.