स्वीपर मशीन प्रकरण: आजम पर तय नहीं हो सके आरोप
रामपुर, जून 25 -- शहर के चर्चित स्वीपर मशीन चोरी प्रकरण में सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां समेत सभी आरोपियों पर गुरुवार को चार्जफ्रेम नहीं हो सके, अदालत ने आरोप तय करने के लिए नौ जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि पूर्व में शहर कोतवाली में नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी होने का केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने जौहर विश्वविद्यालय परिसर में जेसीबी से खुदायी करके पालिका की स्वीपर मशीन बरामद की थी। इस मामले में सपा नेता आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, तत्कालीन पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, चेयरमैन फात्मा जबीं सहित पालिका कर्मियों को आरोपी बनाया था। इस केस का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। जहां गुरवार को आरोप तय होने थे, जो नहीं हो सके। अब इस केस में अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी।भड़काऊ भाषण मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.