फरीदाबाद, जून 17 -- पलवल, अजित कुमार। गांव गदपुरी के युवा मुक्केबाज पंकज तंवर ने स्वीडन में आयोजित गोटनबर्ग बॉक्स ओपन-2026 हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है। स्वदेश लौटने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। चैंपियनशिप में पोलैंड, आयरलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, नीदरलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड, डेनमार्क और स्वीडन सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंकज तंवर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने पंकज तंवर को शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंकज की स्वर्णिम जीत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशा...