गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने शनिवार को डोमिनगढ़ पहुंचकर नवनिर्मित भवन को सील कर दिया। जीडीए अधिकारियों का कहना था कि रामहर्ष निषाद और उनके सहयोगियों ने बिना नक्शा पास कराए भवन का निर्माण किया है। सीलिंग की कार्रवाई विशेष कार्यधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता अनिल कुमार, अवर अभियन्ता शोभित कन्नौजिया, समस्त प्रवर्तन स्टाफ, प्रवर्तन दल एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से किया गया। प्रखर उत्तम ने बताया कि यह निर्माण उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत की गई है। अवैध निर्माण के विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की सुसंगत धाराओं 1973 के अन्तर्गत कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। दूसरी ओर रामहर्ष ने बताया है कि निर्माणाधीन भवन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.