पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत क्षेत्र के ग्राम कनाकोर में कृषक हरीफ कुमार के फार्म पर अगेती गन्ना किस्म को. लख.16202 की लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में वैज्ञानिक पद्धति से बोआई की गई। स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बोआई करने की अपील की गई। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और उपस्थित किसानों से संवाद कर बसंतकालीन गन्ना बोआई की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गन्ने की बुवाई दो आँख वाले टुकड़ों (सेट) से लगभग तीन फीट की दूरी पर की गई है, जो कि वैज्ञानिक दृष्टि से उचित दूरी मानी जाती है। इस पद्धति से पौधों का विकास बेहतर होता है और उत्पादन में वृद्धि की संभावना रहती है। डीसीओ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान केवल वैज्ञानिकों एवं गन्ना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.