मोतिहारी, अगस्त 9 -- मोतिहारी। पंचायत तकनीकी सहायक के पद पर बहाली के लिये स्वीकृत आवेदन को विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि जिले के विभिन्न पंचायतों के लिये 65 तकनीकी सहायकों के पद पर बहाली के लिये पिछले वर्ष जुलाई महीने में आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इस पद के लिये कुल 2759 आवेदन पड़े थे। जिसमें 2464 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके बाद अब वर्गवार मेरिट लिस्ट तैयार किया जायेगा। उसके बाद काउसेलिंग की प्रक्रिया चलेगी। तकनीकी सहायक के पद पर बहाली को लेकर पांच सदस्यी कमेटी बनायी गयी है। जिसमें डीएम, एडीएम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...