औरंगाबाद, मई 25 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के सिंघाड़ी गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक केंद्र शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण ग्रामीणों को चिकित्सीय सुविधा के लिए आठ किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग गांव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर गंभीर नहीं है। करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विभागीय प्रक्रिया शिथिल बनी हुई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...