हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के तरणताल में जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

अंडर-10 और अंडर-12 वर्ग अंडर-10 फ्रीस्टाइल बालक वर्ग में प्रयान पुनेठा ने प्रथम, रितेश जोशी ने द्वितीय और अर्थव मेहता ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में योगिता प्रथम रहीं। अंडर-12 फ्रीस्टाइल में अहद और बालिका वर्ग में ग्रेसी जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग अंडर-14 फ्रीस्टाइल में विहान सिरौला और ओमी चुफाल अपने-अपने वर्ग में विजेता बने। अंडर-18 वर्ग में ब्रेस्टस्ट्रोक में विहान पुनेठा और राखी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कि...