स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज
फरीदाबाद, मई 31 -- पलवल, केशव भारद्वाज। चांदहट थाना क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध हालत में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, राजीव नगर पलवल निवासी सौदान सिंह ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 29 मई को राजेश ने उसे और उसके परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। 30 मई को देर शाम करीब 8:00 बजे गोली उर्फ गौरव ने उसके भाई भीमसेनको फोन कर सूचित किया कि योगेश की तबीयत खराब हो गई है और उसे इलाज के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबे मासूम भाई-बहन; गुस्साए परिजनों ने किया पथराव, पड़ोसियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.