बरेली, जून 25 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में नियमित कोच नियुक्त होने के बावजूद बच्चों को व्यवस्थित एवं नियमित प्रशिक्षण न दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने डीएम को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है。

समस्या का विवरण जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने अपने शिकायत पत्र में कहा है, बड़ी संख्या में बच्चे स्विमिंग सीखने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आते हैं तथा निर्धारित शुल्क भी जमा करते हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से कोचिंग एवं तकनीकी प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है। कोच की नियुक्ति होने के बावजूद प्रशिक्षण व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं है, जिससे बच्चों के खेल कौशल के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव...