स्विमिंग पूल में नहा रहे युवकों को जाति पूछकर बाहर निकाला
अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। स्विमिंग पूल में नहा रहे युवकों को जाति पूछकर बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दो युवकों का सिर फोड़ दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर स्विमिंग पूल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव यकबगड़ी में संचालित एक निजी स्विमिंग पूल में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रजबपुर निवासी एक दलित युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग करने आया था। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उससे उसकी जाति पूछी और फिर पूल से बाहर निकाल दिया। विरोध जताने पर आरोपियों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल भी कर दिया। मौके से बमुश्किल जान बचाकर भागे पीड़ित ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में पूल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.