औरैया, मई 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इटावा जनपद के जाहरपुर पिपरौली गढ़िया निवासी विपिन सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह वह नेशनल हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास बने एक स्विमिंग पूल में नहा रहा था। इसी दौरान कुछ नामजद युवकों समेत पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- सोसाइटी के स्विमिंग पूल में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट पीड़ित के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपी...