हापुड़, अप्रैल 27 -- कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली और सरावा के बीच में स्थित स्वीमिंग पूल में दोस्तों और बच्चों के साथ नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। आनन फानन में दोस्तों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहरा मच गया । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजन ने अनहोनी की भी आशंका व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसी बीच स्वीमिंग पूल संचालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार पि...