लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- लखीमपुर, संवाददाता। पीलीभीत बस्ती स्टेट हाईवे पर मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। खीरी थाना क्षेत्र के गांव नकहा निवासी लवकुश मंगलवार को अपने किसी काम से लखीमपुर आए हुए थे। शाम को वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पीलीभीत बस्ती स्टेट हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के रवहीपुल के पास उसको स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक अपनी डिजायर लेकर मौके से भाग निकला। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलि...