मोतिहारी, सितम्बर 14 -- हरसिद्ध एक संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर अरेराज उत्पाद पुलिस के इंस्पेक्टर नितेश कुमार, ए एसआई अजित कुमार सिंह व उत्पल कुमार ने सशस्त्र बल के साथ अरेराज मोतिहारी पथ में मटियारिया चौक के समीप एक स्विफ्ट डिजायर लग्जरी कार को संदिग्ध स्थिति में सोमवार को पकड़ लिया। तलाशी लेने ले बाद उस गाड़ी से 168 लीटर चलाई शराब बरामद किया गया। शराब प्लास्टिक के पनी में पैक कर गाड़ी के डिक्की में रखा गया था। इंस्पेक्टर नितेश कुमार ने बताया की एक तस्कर मनोज सहनी ग्राम पंचभीड़वा थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ जब्त स्विफ्ट डिजायर की डिटेल पता की जा रही है। यह भी पढ़ें- Motihari News: हरसिद्धि में सवा दो सौ लीटर शराब बरामद, एक कारोबारी धराया गाड़ी मटियारिया से अरेराज की तरफ आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...