नई दिल्ली, जुलाई 8 -- सिट्रोन इंडिया (Citroen India) ने जुलाई के लिए अपनी पूरी प्रोडक्ट रेंज पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कंपनी की एंट्री लेवल सिट्रोन C3 भी शामिल है। कंपनी इस हैचबैक पर 1.10 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। दरअसल, इस कार की बिक्री काफी कम है। इस वजह से कंपनी सेल बढ़ाने के लिए इतना बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 4.99 लाख रुपए से 9.60 लाख रुपए के बीच हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच, टोयोटा टैसर, मारुति फ्रोंक्स, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी गाड़ियों से होता है। वहीं, सस्ती हैचबैक जैसै मारुति वैगनआर, मारुति स्विफ्ट को भी ये टक्कर देती है। सिट्रोन C3X के टॉप फीचर्सC3X में स्टैंडर्ड C3 के मुकाबले 15 नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें प्रॉक्सी-सेंस पैसिव एंट्री एंड पुश स्टार्ट...