नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- मारुति सुजुकी वैगनआर देश की नंबर-1 हैचबैक है। इस कार की डिमांड के सामने मारुति के दूसरे पॉपुलर मॉडल जैसे स्विफ्ट, बलेनो और सस्ती ऑल्टो भी काफी पीछे रहते हैं। वैगनआर की शुरुआती कीमत सिर्फ 4.99 लाख रुपए है। इसकी कामयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसे फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले 6 महीने के दौरान 1.16 लाख ग्राहक मिल चुके हैं। वैगनआर अपने टॉल बॉय लुक, CNG से 34Km के माइलेज और जरूरी सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस महीने यानी नवंबर में इस कार पर 54,500 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को मिलने वाली इन बेनिफिट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं। वैगनआर पेट्रोल खरीदने पर ग्राहकों को 37 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, CNG के लिए कैश डिस्काउंट 27 हजार रुपए का है। इ...