धनबाद, दिसम्बर 31 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा प्रखंड अंतर्गत नावागढ़ बस्ती स्थित बाउरी टोला के समीप खरखरी जलापूर्ति योजना के स्विच रूम में सोमवार की देर रात चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर करीब 60 फीट कीमती केबल व स्विच पैनल में लगे पीतल के पार्ट्स की चोरी कर ली। इस घटना के बाद चार पंचायतों के दर्जनों गांवों व टोलों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। इधर घटनास्थल पर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद जांच पड़ताल की। चोरी गये केबल व पार्ट्स की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए है। बता दें कि उक्त जलापूर्ति योजना के स्विच रूम में कई बार इस प्रकार की चोरी की घटना हो चुकी है। उक्त स्थल मधुबन व महुदा थाना के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस इस घटना के उद्भेदन में रुचि नहीं दिखाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.