चंदौली, जून 17 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। उमसभरी गर्मी और तपिश से जूझ रहे पीडीडीयू नगर के नागरिकों को पानी के संकट से परेशान होना पड़ रहा है। कारण कि नगर के लाट नंबर दो में ओवरहेड टैंक का स्विचवाल्व चार दिनों से खराब है, जिसके चलते करीब आसपास की दस हजार की आबादी प्रभावित है। कई दिनों से पीने का पानी नहीं आने से लोगों के सामने काफी परेशानी खड़ी हो गई है। सुबह शाम पानी के लिए लोग भटक रहे हैं और निजी पंपों के सहारे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। आपूर्ति नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लाट नंबर-2 स्थित पानी की टंकी का स्विचवाल्व पिछले रविवार से खराब है। तब से आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बाधित होने से पटेल नगर, न्यू महाल, लॉट नंबर दो, हनुमानपुर के ...