लातेहार, मार्च 17 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत ज़ेवियर्स कॉलेज सभागार में मंगलवार को छात्राओं के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रो स्वाति मिंज एवं प्रो अदिति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रो शालिनी मैम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद एवं मानसिक संतुलन को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया तथा छात्राओं को योग, सकारात्मक सोच एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो शेफाली मैम ने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है। सशक्तिकरण विषय पर प्रो सुरभि मैम ने कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम है।...