गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सों की शक्ति को अपनाएं: नेतृत्व, नवाचार, उत्कृष्टता विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की बढ़ती भूमिका को नवप्रवर्तक, शिक्षक एवं परिवर्तनकारी योगदानकर्ता के रूप में रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में नर्सों की अहम भूमिका है। कार्यशाला की थीम का अनावरण एसजीपीजीआई के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रोफेसर डॉ. राधा के ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को दिशा देने में नर्सों की नेतृत्वकर्ता, शिक्षिका, नवप्रवर्तक तथा नीति-निर्माण में सहभागी के रूप में विकसित होती ...