गंगापार, अप्रैल 8 -- एकल विद्यालय फाउंडेशन, आरोग्य ग्राम संगठन एवं आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सहसों में आरोग्य सेविकाओं के लिए दस दिवसीय टेलीमेडिसिन प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक कुमार गुप्ता व प्रस्तावना प्रभाग आरोग्य प्रमुख अमरेश कुमार ने प्रस्तुत किया। कोलकाता से आए प्रशिक्षक डॉ. मोइनक पांडिया ने दस दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, तापमान, वजन एवं ऑक्सीजन स्तर मापने की जानकारी दिया। इस मौके पर राधेश्याम, महाबली, विजय कुमार, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...