बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में खासकर बेगूसराय में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ। स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ, सस्ती व प्रभावी हो रही है। आमलोगों को इसका लाभ मिल रहा है। आने वाले दिनों में इसे और नई तकनीक से सुसज्जित कराना प्राथमिकता है। ताकि जिलेवासियों को इलाज के लिए अब पटना, दिल्ली या बड़े शहरों में नहीं जाना पड़े। इसमें बरौनी रिफाइनरी, आईओसीएल की भी बड़ी भूमिका रही है। जबकि पीएम मोदी ने डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ही ला दी है। यह बात केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में कहीं। वे सदर अस्पताल परिसर में ओएनजीसी के सीएसआर फंड के तहत दिये गये विभिन्न मेडिकल उपकरण का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। मेडिकल उपकरण पर ओनजीसी के दो करोड़...