बक्सर, मई 30 -- शोक फोटो संख्या- 11 कैप्सन-डॉ. कामेश्वर सिंह। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर के छठिया पोखरा निवासी उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक व गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय, गोरखपुर के अपर निदेशक डॉ. कामेश्वर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह पिछले लगभग दो महीनों से आंत व फेफड़े में संक्रमण की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों व क्षेत्रवासियों में शोक व्याप्त हो गया। उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस द्वारा पैतृक नगर डुमरांव लाया गया। शनिवार की सुबह बक्सर के मुक्तिधाम चरित्रव...