मथुरा, जून 25 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। यह भी पढ़ें- जिले में 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराकस्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्रवाई इसके साथ ही कुछ स्वास्थ्य केन्द्रों पर गड़बड़ी के मामले में चिकित्सकों को हटाने के निर्देश भी सीएमओ को दिए गए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण करें। अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के बैठने हेतु कुर्सी व बेंच, पीने हेतु पेयजल (आरओ जल एवं ठंडा जल), गर्मियों म...