स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए सुधार के कड़े निर्देश
शामली, अगस्त 23 -- कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
पोषण पुनर्वास केंद्र की समीक्षा डीएम ने जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.