रुद्रपुर, जून 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के आरोपों के चलते शिमला पिस्तौर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता दर्शना की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके स्थान पर नई आशा कार्यकर्ता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, दर्शना के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा रही थी और न ही अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमण कर रही थी। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर जांच कराई गई। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया था। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्पष्ट किया ...