आजमगढ़, सितम्बर 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सर्फुद्दीनपुर स्थित एक मैरेज हाल में मंगलवार को इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन (आईपीए) का स्थापना दिवस एवं फिजियोथेरेपी-डे समारोह मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बदलते दौर में फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल सेवाओं की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि भाजपा नेता कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में इनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर पहल का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: स्वास्थ्य क्षेत्र मे...