बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने की। गोष्ठी में जिले की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में कार्यरत स्टाफ नर्सों व स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। मरीजों की देखभाल, सेवा और उपचार के दौरान उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मी अपनी सेवा भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम योगदान दे रहे हैं। यह भी...