लखनऊ, मार्च 17 -- मण्डलीय स्वास्थ्य समीक्षा की बैठक मंगलवार को हुई। लखनऊ मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने इस बैठक में कम उपलब्धि वाले जनपदों और स्वास्थ्य केंद्रों को चेतावनी देने के साथ एक सप्ताह की समय सीमा दी है। बैठक में लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी और रायबरेली के स्वास्थ्य संकेतकों की जनपदवार समीक्षा की गई। पाया गया कि प्रसव पूर्व जांच में हरदोई के हरपालपुर व माधौगंज, खीरी के मोहम्मदी, लखनऊ के माल, रायबरेली के हरचंदपुर और उन्नाव के नवाबगंज जैसे कई ब्लॉकों की प्रगति पिछले माह से भी गिर गई है। मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उपकेन्द्र के आधार पर एएनएम और आशा की समीक्षा करें और एक सप्ताह में कार्य में सुधार लाएं। कमिश्नर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद के सभी प्राइवेट अस्प...