दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाते हुए ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उपायुक्त...