सीवान, दिसम्बर 1 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने की। इस दौरान बीसीएम सुनीता कुमारी भी मौजूद रहीं। बैठक में डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था आशा कार्यकर्ताओं के प्रयासों पर काफी हद तक निर्भर रहती है। इसलिए उनके कार्यों का समय पर और सही तरीके से पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे, ड्यू लिस्ट एवं अन्य आवश्यक रिपोर्टों को समय पर तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन पखवाड़ा के उद्देश्य,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.