टिहरी, नवम्बर 9 -- प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया। सीएचसी चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड क्रांति दल ने शासन-प्रशासन के पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। यूकेडी जिलाध्यक्ष रामदेव कलूडा ने कहा कि, हमारे राज्य आंदोलनकरियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जिस उद्देश्य से हमें अलग राज्य दिलवाया,उस पर आज तक की सरकारें खरी नहीं उतर पाई है। राज्य निर्माण का उद्देश्य अभी भी अधूरा है। उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.