शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगसरा में 10-10 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, डॉ. मोहम्मद जफर सैफी सिंधौली, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह गंगसरा सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...