फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- मोहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.सी. माथुर एवं डॉ. दीपक कटारिया भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न इकाइयों का बारीकी से जायजा लिया गया। सीएमओ ने जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी लैब, राजकीय किशोर स्वास्थ्य केंद्र, लेबर रूम, जेएसवाई वार्ड, डेंटल केयर यूनिट, वीपीएन यूनिट तथा आरएनटीसीपी केंद्र सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली तथा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

स्वास्थ्य सेवाओं को परखा मरीज से की बातचीत निरीक्षण के बाद सीएमओ ने बताया कि सीएचसी में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के ...