देहरादून, नवम्बर 9 -- घनसाली। विकासखंड भिलंगना में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरस्त करने की मांग को लेकर घनसाली बस अड्डे पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस ने बल पूर्वक धरना स्थल से उठा दिया है। आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर सुध नहीं लिए जाने पर रविवार को प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालने की चेतावनी दी थी। पुलिस सभी आंदोलनकारियों को पकड़कर घनसाली थाने ले गई। इसके बाद स्थानीय व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कर दिया है। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी एकजुट हो गई हैं। पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं को संभालने और आंदोलनकारी को समझाने में जुटा हुआ है। उधर सीएचसी पिलखी में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी जिला पंचायत सदस्य विक्रम घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.