गोड्डा, जनवरी 6 -- पथरगामा। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सभी 19 ग्राम पंचायतों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर एएनएम एवं सीएचओ की एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने किया। बैठक में सहिया, एएनएम एवं सीएचओ की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित व विशेष टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एएनसी कवरेज, पोषण ट्रैकिंग, परिवार नियोजन तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. मोहन पासवान ने फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समय पर सेवा उपलब्धता, डेटा की शुद्धता तथा पोर्टल पर समयबद्ध एवं सही एंट्री पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर सहिया, एएनएम एवं सीएचओ के बीच बेहतर समन्वय, नियमित ...