शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताते हुए भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे के महत्व और समाज में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज ऑफ नर्सिंग की उप प्राचार्य डॉ. अपर्णा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नर्स दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सम्मान देने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान...