सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खंड खेसरहा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेसरहा, विकास खण्ड कार्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्स-रे कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान एमओआईसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाए तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके। निरीक्षण के समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.