गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आने वाले समय में जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पताल पूरी तरह पेपरलेस व्यवस्था से संचालित होंगे। उसके तहत मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच, दवा, इलाज और डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। उक्त संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत तेजी से तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों को अस्पताल में बार-बार कागजी दस्तावेज लेकर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़ें- सहरसा: स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन मरीज के इलाज से जुड़ी सभी जानकारी आभा ऐप और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड में सुरक्षित रह...