वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले के नए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने मातहतों के साथ बैठक में सरकारी योजनाओं के बेहतर संचालन का निर्देश दिया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने की दिशा में काम करना होगा। नवागत सीएमओ ने कहा कि जनपदवासियों को गुणवत्तायुक्त, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा में सुधार, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे टीम भावना से काम करें। यह भी पढ़ें- लापरवाह डीपीएम व एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस कहा कि सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर...