भभुआ, अगस्त 22 -- दवाओं की उपलब्धता, खाली पदों को भरने, कमजोर क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने को कहा कहा, गुणवत्ता,.timeबद्धता और मरीज के प्रति सहानुभूति के साथ कार्य करना होगा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक आज जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष कुमार अनुराग की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, मानव संसाधन, भव्या पोर्टल का क्रियान्वयन, प्रसव-पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, पूर्ण टीकाकरण तथा दवा उपलब्धता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के समग्र प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ओपीडी पंजीकरण लगभग पूर्णत: ऑनलाइन हो रहा है तथा कई प्रमुख संकेतकों...