चम्पावत, जनवरी 31 -- चम्पातव में आशा कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने स्वास्थ्य बनाने आशा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण कड़ी बताया। चम्पावत ब्लॉक में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं का जनसंवाद हुआ। एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय ने जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। मुख्य अतिथि ने आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के स...