स्वास्थ्य सुविधाओं को और पारदर्शी बनाने पर जोर
जहानाबाद, मार्च 25 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सदर अस्पताल स्थित रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के प्रारंभ में पिछली कार्यवाही की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि पूर्व के लगभग सभी विकासात्मक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अब क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम लागू किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक को इसके निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीज अपनी राय और शिकायतें सीधे दर्ज करा सकें। साथ ही, सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि ओपीडी एवं अन्य वार्डों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.