मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। शहर के सभी सत्तर वार्डों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराने की अनूठी मुहिम शुरू हुई। सिद्ध अस्पताल एवं नगर निगम के तत्वावधान में स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा का आगाज किया गया। नगर निगम कार्यालय पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व सिद्ध अस्पताल के चेयरमैन डॉ.अनुराग मेहरोत्रा ने स्वास्थ्य सुरक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ.अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि यह यात्रा आगामी 70 दिनों में सभी 70 वार्डों को कवर करेगी। विशेष रूप से ऐसे गरीब एवं निम्न मध्यम वर्ग के लोगों पर फोकस किया जाएगा जो साधनहीनता या आर्थिक कारणों से अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते। बताया कि यह केवल अभियान नहीं बल्कि मुरादाबाद से शुरू होने वाला बचाव एवं स्वास्थ्य देखभाल का मॉडल है जो इस थीम पर केंद्रित किया गया है कि किसी व्यक्ति के बीमार...