शामली, फरवरी 26 -- शामली। नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदुओं के अनुसार समीक्षा की गई। जिन कार्यक्रमों में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनमें सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़ाना के इंचार्ज डॉ. सलीम की कार्यप्रणाली संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में हुई सभी मातृ मृत्यु (मैटरनल डेथ) की वास्तविक स्थिति की जांच कर कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया। ब्लॉक कैराना व थानाभवन में लॉजिस्टिक की कमी पाए जाने पर संबंधित एएनए...