चम्पावत, दिसम्बर 12 -- लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया। इस दौरान उप जिला चिकित्सालय में मरीजों, तीमारदारों और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शुक्रवार को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में डॉ. ज्ञान प्रकाश ने चिकित्सकों की सलाह और समय पर उपचार कराने के महत्व के बारे में बताया। पीएलवी भवान सिंह फर्त्याल, नवीन पंत और गोपाल सिंह बिष्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। यहां बृजेश जोशी, कमल, मनोज जोशी, तारा सिंह, विनोद सिंह, राजीव मुरारी, हेमलता जोशी, गीता, मंजू देवी, निर्मला, आशा गहतोड़ी, प्रियंका जोशी, शीला तड़ागी और रेणु गड़कोटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...