मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सकरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष ने स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट पेश की थी। इस पर डीआईजी चंदन कुशवाहा से अनुमोदन के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सकरा थाना से हटने के बाद पुलिस लाइन में योगदान देंगे। यह भी पढ़ें- औराई थानाध्यक्ष हेमलता निलंबित, लापरवाही व मनमानी का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...