विकासनगर, अप्रैल 29 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद देहरादून के तत्वावधान में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कैंप में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ चकराता के सिविल जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी आकाश कुमार द्वारा किया गया। शिविर में 80 से अधिक मरीजों का उपचार कर दवा दी गयी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता की डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. नेहा चौहान, मुख्य फार्मेसी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, कृपाराम शर्मा, पंकज राणा, रंजन अग्रवाल, इंतजाम आलम, संतराम कोहली, कुंवर सिंह, विरेंद्र सिंह, श्रीपाल, बीना अग्रवाल, भावना भट्ट, सौरव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नियमित योग करने की सलाह दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...