गोंडा, मई 1 -- करनैलगंज। श्रमिक दिवस के अवसर पर सीएचसी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एससी मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 75 मरीजों की ओपीडी में जांच कर उपचार किया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. एके शर्मा, राकेश चौबे, प्रभुनारायण सिंह, निरंकार पांडेय, अंचल, ममता पाल, आसमा खान, रमेश कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...